प्रदेश के लाखों कर्मचाारी अपने घरों में मनाएंगे ईद, अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती,

उत्सवों में होने वाले व्यय राशि को लगाएंगे कोरोना सेवा में
रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य में व्याप्त कोरोना महामारी में प्रदेश के शासकीय सेवक अपनों को खोने के दुख में त्योहारों के प्रति उत्साहित नहीं है वहीं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन प्रशासन के निर्देश लाॅक डाउन का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के तीन बड़े त्योहारों क्रमशः ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती को अपने अपने धरों से मनाकर प्रदेश की जनता के सुख समृद्वि व निरोग्य रहने की प्रार्थना करेेंगें।
छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि लगातार कोरोना महामारी के संक्रमण से प्रदेश व राजधानी के अनेक परिवार में युवा कुलदीपकों की मृत्यु हो रही है। शासन प्रशासन के दिशा निर्देश व कड़ाई व लाॅक डाउन के निर्णय ने प्रदेश की जनता को कुछ राहत जरूर प्रदान की है किंतु प्रदेश की जनता की महती जवाबदारी है, कि मास्क, दो गज की दूरी, अनावश्यक धरों से बाहर न निकलने, भीड़ से बचने की व्यवस्था स्वयं स्वेच्छा से बनाएं रखे। ऐसी स्थिति में परस्पर भाई चारे के त्योहार ईद-उल-फितर, का त्योहर अपने धरों से मनाते हुए नमाज अदा करेगें।
छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया का त्योहार शुभ मुहुर्त मानकर विवाह आदि अनेक शुभ कार्य संपादित किए जाते रहे है। इस तिथी में किए गए कार्य को हमेशा अक्षय रहना माना जाता है। इसी प्रकार प्रदेश में आज परशुराम जयंती मनाया जाकर रैली सभाएं की जाती रही है। इस अवसर पर भी प्रदेश के नागरिक कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने धरों में जयंती मनायेगें। प्रदेश के नागरिकों में प्रदेश के शासकीय कर्मचारी भी शामिल है, जो उक्त तीनों त्योहारों को अपने-अपने धरों से सादगीपूर्ण मनाने का निर्णय लिए है।
प्रदेश के सभी जिला तहसील विकासखण्डों में इन त्योहार के उत्सव में होने वाले खर्च को कारोना संक्रमण से संधर्षरत् कर्मचारियों, परिजनों, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के स्वस्थ लाभ में व्यय करने का निर्णय लिए है। संध के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविराज पिल्ले, विमल चंद्र कुण्डू, सुरेन्द्र त्रिपाठी, नरेश वाढ़ेर, रामचंद्र ताण्डी, आलोक जाधव, दिनेश मिश्रा, राजू गवई, सी.एल.दुबे, बी.पी.कुरील, एस.पी.यदु के.आर.वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, नीलकंठ साहू, होरीलाल छेद्इया, संयेाजक राजकुमार देशलहरे, ए.जे.नायक, आदि नेताओं ने प्रदेश के शासकीय सेवकों को सादगी पूर्ण धरों से त्योहार मनाकर प्रदेश की जनता के लिए दुआ करने एवं उत्सवों में अपव्यय होने वाली राशि का कोरोना संधर्ष मे सदुपयोग किए जाने की अपील की है।



