आमिर खान और किरण राव शादी के 15 साल बाद हुए अलग

डेस्क (khabar warrior)- अभिनेता आमिर खान और किरण राव अब अलग अलग हो गए हैं। दोनो ने संयुक्त बयान में इस बात की घोषणा की है। दोनो विवाह को 15 साल बीत चुके हैं लेकिन अब दोनो पति-पत्नी के रूप में नहीं रहेंगे।
अभिनेता आमिर खान ने कभी यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनकी पत्नी किरण को यह देश असहिष्णु लग रहा है उसे डर लगता है बाकायदा उन्होंने अपनी पत्नी का नाम लेकर यह बात कही थी। लेकिन उसी पत्नी से अब वे अलग हो चुके है। दोनो ने संयुक्त बयान में कहा है कि “हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे – अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक नियोजित अलगाव शुरू किया था और अब इसे औपचारिक रूप देने में सहज महसूस करते हैं। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित रहते हैं, जिसे हम एक साथ पालेंगे और पालेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर सहयोगी के रूप में भी काम करेंगे।”
किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी थी। इसके पहले उन्होंने रीना से शादी की थी। पहली शादी के 16 साल के बाद रीना का उन्होंने तलाक दे दिया था। अब 15 साल बाद किरण राव से अलग हो गए हैं।



