मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ लगाई झाड़ू

भोपाल(khabar warrior)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महिला सफाई कामगारों के बीच पहुंचे। उन्होंने ना सिर्फ महिला सफाई कामगारों से बात की बल्कि उनकी तरह ही उन्होंने भी सड़क में झाडू़ लगाकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने महिला सफाई कामगारों से उनकी समस्याओं को जाना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की। जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए, महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है।

आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज सीएम की टीम में महिलाएं तैनात हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर उनके ड्रायवर तक सब में महिलाएं कमान संभाली हुई हैं।

Related Articles

Back to top button