छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री के JEE व NEET परीक्षार्थियों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा देने के फैसले का NSUI ने किया स्वागत, किया कंट्रोल रूम टीम का गठन

रायपुर(khabarwarrior)जेईई(JEE) और नीट(NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने नि:शुल्क बस सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश के फैसले का छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI नेे स्वागत है।
प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद जिशान ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कंट्रोल रूम टीम का गठन किया है जिससे छात्र- छात्राएं किसी भी तरह की मुश्किल होने पर कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं, जिनकी त्वरित रूप से उनकी छत्तीसगढ़ NSUI की टीम मदद करेगी ये टीम सभी जिलों में कार्य करेगी और छात्र छात्राओं की मदद करेगी।



