राजनीति

भाजपा कोरोना वारियर्स की वीरता को राजनीतिक चश्मे से न देखे, उनका सम्मान करना हम सब की जिम्मेदारी – कांग्रेस

रायपुर(khabarwarrior)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कोरोना वॉरियर्स का 50 लाख का बीमा राज्य सरकार के द्वारा किये जाने मांग के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि,आपदा को अवसर में बदलने की भाजपाई विचारधारा ही है कि, साय कोरोना वारियर्स के भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे हैं, संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी राजनीति से बाज नहीं आ रही।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, प्रदेश सरकार पर राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगाने की होड़ में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय केंद्र सरकार में बैठे आकाओं को खुश करने कोरोना वारियर्स का बीमा 50 लाख की बात कर स्वयं केंद्र सरकार के दायित्वो को भूल गये।

महामारी में भी भाजपा को सूझ रही राजनीति:

तिवारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही देश की सारी राज्य सरकारे चिकित्सा कर्मी, सुरक्षा कर्मी,सफाई कर्मी सहित आम आदमी इस संकट से मुकाबला करने एकजुटता से जूझ रहे है।मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश भाजपा शासित राज्यो में वारियर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस महामारी में भी भाजपा को राजनीति सूझ रही है।

प्रदेश भाजपा लगातार असत्य, तथ्य विहीन आरोप लगाकर इसमे भी राजनीति खोज रहे है। संक्रमण काल में भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता सिवाय बयानबाजी के कहीं भी कोरोना वारियर्स या जनता की सुविधा और मदद के लिए काम करते हुए नहीं दिखे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश सरकार से मांग करने के बजाय केंद्र सरकार से कोरोना वारियर्स का 50 लाख का बीमा करने की मांग करने का साहस दिखाये, जो राष्ट्रहित में होगा, कांग्रेस इसका समर्थन करते हुए नज़र आएगी और फैसले का स्वागत भी करेगी।

Related Articles

Back to top button