लगातार संघर्ष और आमरण अनशन के बाद मिली जीत, मजदूरो की बहाली पर लगी मुहर

भिलाई(खबर वारियर)- 29 दिसम्बर से चल रहे आंदोलन का आज आमरण अनशन के 5 वे दिन मिला न्याय लिखित आश्वासन के पस्चात आमरण अनशन खत्म सफाई कर्मियों के पैसा वसूली के आरोप के पस्चात आमरण अनशन पर जाने पर अनुराग इलेक्ट्रिकल पर कार्यवाही करते हुए अनुराग इलेक्ट्रिक को खत्म किया जा रहा है और गार्बेज का कार्य निगम को दिए जाने कमिश्नर को पत्र लिखा गया है प्रबंधन ने कहा एक या दो दिन गार्बेज का कार्य बन्द हो सकता है क्योंकि ठेकेदार पर कार्यवाही की गई है। अतः गार्बेज का कार्य जैसे ही शुरू होता है तमाम लोगो को यथावत रखा जाएगा। 2 से 3 घण्टे चले गहमा गहमी के पस्चात एक समझौता पत्र बना जिसमे प्रबधन, यूनियन प्रतिनधि, व शासन ने भी अपना हस्ताक्षर किया।
5 महिलाओं की तबियत खराब होने पर मची खलबली
स्वास्थ विभाग की जांच के बाद रिपोर्ट भेजी गई अगर इलाज नही हुआ तो कोई अनहोनी हो सकती है तब प्रबन्धन व प्रशासन हरकत में आया व बी एस पी प्रबधन को तत्वरित हल निकालने को कहा, जिसके बाद बी एस पी प्रबंधन सी जी एम पी के घोष, जी एम सूरज सोनी, ठेका प्रकोष्ठ से प्रसाद, तहसीलदार-जयेंद्र सिंह, अरुण सिंह सिसोदिया-कांग्रेस प्रदेश महासचिव, इरफान खान-प्रदेश सचिव व हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन -सीटू से योगेश सोनी, जमील अहमद, कमलेश चोपड़ा व वरिष्ठ लीडर के बीच 3 घण्टे तक गहमा गहमी के बाद समझौता पत्र बना
प्रबंधन किसी ओर टेंडर में अनशन कारी 26 मजदूरो को काम देने से का प्रस्ताव रखा जिसको साफ तौर से नकार दिया गया व यथावत उसी कार्य मे मजदूरो को कार्य पर रखने पर अड़े रहे जिस पर प्रबधन ने साफ किया गार्बेज का कार्य 1 से 2 दिन बन्द रहेगा जिस भी एजेंसी को काम दिया जाएगा 26 को यथावत गार्बेज के कार्य मे रखा जाएगा। तब तमाम अनशनकारियो ने अपना आंदोलन खत्म किया सी जी एम पी के घोष, अरुण सिसोदिया, इरफान खान ने नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाया।



