देश

सेना प्रमुख एम एम नरवणे लेह पहुंचे, LAC की स्थिति का लिया जायजा

जम्मू कश्मीर (खबर वारियर)- चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे एकदिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रेचिन ला समेत सेना की अग्रिम चौकियां का दौरा किया और LAC की स्थिति का जायजा लिया. ये पूरा इलाका फायर एंड फ्यूरी कोर के अंतर्गत आता है.

पिछले 6 महीने से चीन के साथ सीमा पर तनाव जारी है और शांति की कोशिशें की जा रही है. गिरते तापमान के बीच चुनौतियों का सामना कर रहे जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की. इसके साथ ही लोकल आर्मी कमांडर से सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर भी बात की.

 

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में इस वर्ष मई माह से टकराव की स्थिति है. लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारतीय सेना और चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवान आमने-सामने हैं. जून माह में गलवान घाटी में हुई हिंसा ने इस स्थिति को और जटिल कर दिया था.

भारतीय सेना अब हाई अलर्ट पर है और चीन की सेना की हर हरकत पर करीब से नजर रखे है. इस बीच अमेरिका के मिलिट्री कमांडर्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि यूएस मिलिट्री की तरफ से लगातार भारत को चीन पर नजर रखने में मदद दी जा रही है.

Related Articles

Back to top button