किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने दिया धरना

बिलासपुर(खबर वारियर)- दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आसपास के गांवों से दर्जनों किसान नेहरू चौक पर आम आदमी पार्टी के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार और किसान बिल का पुतला दहन किया गया।
आप बिलासपुर जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर आसपास से आए किसानों के साथ दोपहर एक से शाम पांच बजे तक धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
प्रदर्शन में किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर मिश्रा, हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्त केए अंसारी और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ केशरवानी ने नए किसान बिल और आंदोलनरत किसानों के मुद्दे पर अपने विचार रखे। आम आदमी पार्टी के संजय अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी डीडी सिंह, देवेंद्र गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनीलेश मिश्रा, यूथ विंग से आरिफ इकबाल, रेनू तिवारी मस्तूरी से लक्ष्मी टंडन, बिल्हा से संजय गढ़ेवाल, भागवत साहू, सना अंसारी आदि आंदोलन में शामिल हुए।
इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर जिला सचिव अधिवक्ता विनय जायसवाल ने किया। धरने के अंत में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर नेहरू चौक पर केंद्र सरकार और नए किसान बिल का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया।
साथ ही संकल्प लिया गया कि जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लिया जाता, इस विरोध जारी रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के किसान दिल्ली जाकर भी आंदोलन में शामिल होंगे। इस बारे में प्रदेश के किसानों को भी जागरूक कर कानून का विरोध करने के लिए तैयार किया जाएगा।



