बजट पर चर्चा के लिए स्कूल सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिले

रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह साय एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर स्कूल सफाई कर्मचारियों के अंशकालिक से पूर्ण कालिक करने के वादे एवं मांग के संबंध में ध्यान आकृष्ट करते हुए आज 17 जनवरी को बजट पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग के संबंध में मंत्री स्तरीय चर्चा में उनकी मांगों पर भी विचार करने का अनुरोध किया गया है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर ने बताया है कि शनिवार 16 जनवरी को मुख्यमंत्री से भेंट कर उनकी मांगों के संबंध में ध्यान आकृष्ट किया गया साथ ही 17 जनवरी रविवार को बजट तैयारी के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह साय एवं विभागीय सचिव व अधिकारियों की आयोजित मंत्री स्तरीय बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन प्रदेश में कार्यरत 47000 स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने चर्चा करने एवं सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए.
अंशकालिक से पूर्णकालिक करने हेतु बजट प्रावधान किए जाने की मांग पत्र शिक्षा मंत्री को सौंपा गया कर्मचारी नेताओं ने बताया है कि प्रदेश के स्कूलों में आरक्षित वर्ग के लगभग 98% कर्मचारी प्रातः 10:11 बजे से स्कूल की सफाई में संलिप्त रहते हैं तथा दिन भर काम करते हैं क्योंकि 2 घंटे के काम के बाद 1:00 बजे कार्य से मुक्त होने पर कोई दूसरा रोजी मंजूरी प्राप्त नहीं होता है. क्षलेकिन उन्हें मात्र ₹2215/- प्रति माह प्राप्त होता है इससे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है.
इन कर्मचारियों की नियुक्ति वर्ष 2011-12 में हुई थी लगभग 10 वर्षों से कार्यरत इन कर्मचारियों ने चुनाव पूर्व सरकार पर भरोसा करते हुए नियमितीकरण अंशकालीन से पूर्णकालीन होने की अपेक्षाओं के कारण तन मन धन से सहयोग कर सरकार बनाने में खुलकर अपनी भूमिका निभाई थी प्रतिनिधिमंडल में संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा भीम कुमार पटेला श्रीमती छाया साहू पुनेश्वर धृतलहरे भारती वाला दूबे आनंद गुप्ताआदि कर्मचारी नेता शामिल थे



