सीएम के गृह जिले में अवैध मुरुम खनन का काम चल रहा बेख़ौफ़ – धड़ल्ले से

दुर्ग से गुलाब देशमुख की रिपोर्ट✍️
दुर्ग (खबर वारियर) मुख्यमंत्री के गृह जिले में सड़कों के निर्माण में अवैध मुरूम खनन का खेल बड़े धड़ल्ले से बेखौफ चल रहा है। क्षेत्र की सड़कें चौड़ी हो रही है विकास के नाम पर किसानों के खेत खलिहान,सरकारी जमीन तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। मुरूम माफिया से लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी इस अवैध मुरूम खनन के काम में लिप्त है।
विधानसभा दुर्ग ग्रामीण, साजा,अहिवारा, पाटन समेत जिले के छोटे-छोटे कस्बों गांवों में चैन मऊंटिंग मशीन, पोकलेन जेसीबी खनन करते देखे जा सकते हैं।
इसी कड़ी में ग्राम कोड़िया में एक प्रतिष्ठित बिल्डर द्वारा अवैध खनन कर सड़क काम में खेत से मुरूम खनन कर सड़कों में खपाया जाता है। बोरसी से गृह, लोक निर्माण मंत्री के गृहग्राम पाऊवारा तक सड़क बनना है जो कोड़िया, कोकड़ी होते पाऊवारा पहुंचेगी। लेकिन यहां भी न मंत्री जी का डर है, ना किसी अधिकारी का भय।
जब मौके की तस्दीक करने हम वहां पहुंचे तब कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुनीम ने बताया कि इस अवैध मुरूम खनन से लोगों का और क्षेत्र का कितना भला होगा उन्होंने बताया कि किसान के खेत में पानी नहीं रुकता क्योंकि अंदर मुरूम है इसीलिए हम फ्री में मुरूम खनन कर रहे हैं और मिट्टी पाट रहे हैं। जिससे किसान का भी फायदा हो रहा है उसने बताया 1 दिन पहले ही प्रशासन के अधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर यहां पहुंचे थे खानापूर्ति कर चले गए। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हम चाहे तो सड़क खोद दें।
वैसे भी बमुश्किल 1 साल भी नहीं हुए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ सड़क योजना से 14 लाख रुपए की लागत से बने 200 मीटर की सीमेंटीकृत सड़क को बर्बाद करने के लिए हाईवा दिनभर हजारों बार सड़क की भार सहने की क्षमता से कहीं अधिक ओव्हर लोडिंग होकर चल रही है जिससे सड़क की गिट्टियां बाहर आ रही है।
कोड़िया के मुक्तिधाम के पास यह खनन हो रहा है कोकड़ी के किसान की जमीन पर यह अवैध खनन हो रहा है बिना पंचायत प्रस्ताव के बेधड़क खनन इस बात की ओर इशारा करती है कि बड़ा संरक्षण इस अवैध खनन कर्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला हुआ है।
हाल ही में उतई-अंडा मार्ग में मुरूम खपाने के लिए अंडा में सरकारी जमीन खोद दी गई।इस सिलसिले में माइनिंग इंस्पेक्टर से पूछने पर बताया कि 1 दिन पहले “मैं वहां पहुंचा था मुरूम खनन की शिकायत पर ,लेकिन मुझे तो मिट्टी नजर आया वैसे फिर भी चालान बनाया गया है और एक हाईवा की सुपुर्दगी की तैयारी चल रही है,उस जगह की किसी भी प्रकार से लीज रॉयल्टी नहीं है।
ग्राम सरपंच प्रमिला साहू कोकड़ी ने बताया कि उस खनन के बारे में पंचायत में किसी भी तरह का प्रस्ताव नहीं किया गया ना ही अनुमति ली गई है।
अब सवाल यह है कि जिस अधिकारी को मुरूम मिट्टी नजर आ रहा हो,मुनीम को अवैध खनन से क्षेत्र का भला दिख रहा है, मंत्री जी ने आंखें मूंद ली हो, सरपंच से पूछना भी जरूरी नहीं समझे,तो भला इन बड़े कंस्ट्रक्शन कंपनियों का कोई बाल बाल बांका कर सकता ?।
कुल मिलाकर क्षेत्र में अवैध खनन इसी तरह से जारी रहेंगे इस पर कोई लगाम नहीं लगने वाला है। वैसे देखा जाए तो दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के अंडा, निकुम,बोरई,नगपुरा,दमोदा,खुरसुल,भानपुरी,रिसामा, मतवारी, बोरिगारका में अवैध मुरूम खनन की अपार सफलता के बाद कोकड़ी – कोड़िया में भी सफलता हासिल कर ली गई है।गृह मंत्री के गृह ग्राम में भी जल्द सफलता पा ही ली जाएगी।
प्रदेश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध मुरुम खनन का काम



