छत्तीसगढ़

वेलेंटाइन डे पर 15 आत्मसमर्पित नक्सली जोड़ों की हुई शादी, पुलिस अफसर बने बाराती

दंतेवाड़ा(खबर वारियर)- बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों से लोगों की परेशानियां कम होती नज़र आ रही है। पिछले दिनों बस्तर में अनेक नक्सलियों ने खुद को पुलिस के हवाले किया है। छत्तीसगढ़ सरकार समर्पित नक्सलियों के लिए कई योजनाएं चला रहीं है। जिसमें उनके पुर्नवास की व्यवस्थाएं की गई हैं।

पुलिस द्वारा अब समर्मित नक्सलियों के परिवार बसाने को लेकर एक सामूहिक विवाह का आयोजन किया। वेलेंटाइन डे के दिन किए गए इस सामूहिक विवाह समारोह में 15 समर्पित नक्सलियों का विवाह करवाया गया। इन सभी नक्सलियों ने पिछले 6 माह के भीतर अपने हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

इस समारोह की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया पिछले 6 माह के भीतर समर्पित नक्सलियों के विवाह करवाये गए हैं जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button