दिशा रवि की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, समर्थन में आयी प्रियंका गांधी वाड्रा, रिहाई की मांग

राष्ट्रीय(खबर वारियर)– ग्रेटा थनबर्ग मामले में कल एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी बेंगलुरू से हुई थी, जिसमें एक्टिविस्ट दिशा रवि को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। दिशा पर आरोप है कि उसने ग्रेटा द्वारा टि्वटर पर पोस्ट किए गए टूलकिट को संपादित किया है। अब इस मामले में दिशा के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा सामने आयी हैं। उन्होंने दिशा की रिहाई की मांग भी की है।
प्रियंका ने टि्वटर पर पोस्ट करते हुए दिशा का समर्थन करते हुए लिखा है- डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से। इसपर प्रियंका ने बाकायदा तीन हैशटैग #ReleaseDishaRavi, #DishaRavi, #IndiaBeingSilenced को भी अपने टि्वट पर टैग किया है। जिसमें से एक में दिशा की रिहाई के लिए हैशटैग भी है। इसके पहले पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के नेता पी. चिदम्बरम ने भी दिशा का समर्थन किया था।
डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से
फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से#ReleaseDishaRavi #DishaRavi#IndiaBeingSilenced— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 15, 2021
दिशा रवि ने 1 फरवरी को टूलकिट को संपादित किया था दिल्ली पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने टूलकिट के माध्यम से खालिस्तान समूह के पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश का आरोप लगाया गया और दावा किया कि इसमें हजारों लोग शामिल थे। अपने बचाव में, दिशा रवि ने दावा किया कि उसने टूलकिट की सिर्फ दो पंक्तियों को एडिट किया था और कहा कि वह किसानों के विरोध से प्रभावित थी और इस तरह उन्हें अपना समर्थन दिया।



