छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया सामाजिक पत्रिका ‘‘कुनबी दर्शन’’ का विमोचन

रायपुर (खबर वारियर) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन द्वारा प्रकाशित पत्रिका “कुनबी दर्शन’’ का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के अध्यक्ष रंजीत मुनेश्वर ने मुख्यमंत्री को बताया कि पत्रिका में कुनबी समाज द्वारा वर्ष भर संचालित शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन, कोरोना काल मे सामाजिक सेवा आदि से सम्बंधित गतिविधियों का संकलन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कुनबी दर्शन पत्रिका के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री एस.एस. ब्रम्हनकर, श्रीमती सारिका ताई गोडेना, श्रीमती मनीषा बारसे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button