छत्तीसगढ़राजधानी

सोनपैरी में आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन के लिए निकली बाइक रैली 

रायपुर – 31 दिसम्बर को ग्राम सोनपैरी में आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन के निमित्त एक विशाल, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बाइक रैली का आयोजन विगत रविवार को किया गया।
यह हिन्दू सम्मेलन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय संत  असंग देव के सान्निध्य में संपन्न होने जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित बाइक रैली में हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने अनुशासन, शालीनता और समरसता के साथ सहभागिता की।

रैली में सभी सहभागी भगवा ध्वज लेकर चले, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण निर्मित हुआ।

बाइक रैली का शुभारंभ ग्राम सोनपैरी से हुआ, जो क्रमशः
मुंडारा, जुलुम, टेकारी, पलोद, कनेहरा, भुरकुनी, रवेली, आमदी, परसदा, खट्टी, ढोढर, लमकेनी, परसूलीडीह, भरेंगभाठा, राखी, बेलर, कोपेडीह, चंडी, सकरी, भटगांव, खोरपा, सारखी, कोलर, छछानपैरी, सलोनी, सिंगरभाटा, सिवनी, सेजबहार, कांदुल, दतरेंगा, डोमा, खिलोरा होते हुए पुनः सोनपैरी में आकर संपन्न हुई।

रैली के सम्पूर्ण मार्ग में जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं आत्मीय स्वागत कर रैली का अभिनंदन किया गया।इससे समाज में धर्म, संस्कृति और संगठन के प्रति सकारात्मक चेतना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बाइक रैली का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक मूल्यों का जागरण करना तथा हिन्दू सम्मेलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
यह रैली अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के भाव को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button