विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं नें किया रक्तदान

भिलाई (खबर वारियर) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में भारतीय रेड क्रास सोसायटी एवं जसलीन केयर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं नें पहुंचकर रक्तदान किया।
शिविर के मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई थे। देवेन्द्र यादव ने अपने आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि विषम परिस्थितियों में सामाजिक सरोकार के लिए किए जा रहे रक्तदान का आयोजन सराहनीय है।

उन्होंने जसलीन केयर एवं रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वरूपानंद महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कोरोना पेंडमिक के समय जरूरतमंद लोगो को समय पर रक्त मिल सके इस उद्देश्य से कराया गया है जो सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजन से लोगो में जागरूकता उत्पन्न होती है।
विधायक ने जसलीन केयर की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर युवा जसलीन जैसे प्रेरित हो कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वह करे तो किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी के कारण मौत नही होगी। महाविद्यालय के प्रयास की सराहना की और कहा महाविद्यालय हमेशा से ही इस प्रकार के समाजिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करते रहा है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य सलाहकार सुदीप श्रीवास्तव ने कहा की इस रक्तदान शिविर में एक खुशनुमा माहौल बनाया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो तथा लोगों के मन में रक्तदान को लेकर जो भ्रांतिया है उसे दूर किया जा सके।
धन्यवाद ज्ञापन स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने दिया तथा उन्होने कहा कि सामाजिक सहभागिता हेतु स्वरूपानंद महाविद्यालय के स्टॉफ एवं विद्यार्थी कटिबध्द है। रक्तदान शिविर में प्रातः 10 बजे से रक्तदाता आना प्रारंभ हो गये थे। शिविर में कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगो को निःशुक्ल मास्क देकर मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा था।
शिविर के सुचारू संचालन में स्वरूपानंद महाविद्यालय के स्वयंसेवक अमन चंद्राकर, मृत्युंजय बैरागी, दलवीर पत्रा, साहिल पाहुजा, लाकेश साहू, प्रणय साहू, आयुश नोनहरे एवं तृप्ती देशमुख तथा शंकराचार्य टेक्नीकल कैम्पस से आदित्य मिश्रा उनके सहयोगी स्वयंसेवको ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के उद्घाटन सत्र में राहुल शर्मा, सिविल जज एवं सेक्रेटरी टिस्ट्रीक्ट लिगल सर्विस ऑर्थारिटी, प्रशांत देवांगन, न्यायिक मजिस्टेट, रूचि मिश्रा न्यायिक मजिस्टेट, आकांक्षा सक्सेना न्यायिक मजिस्टेट, डॉ रेश्मा लाकेश, प्राध्यापक डॉ वासुदेव वामन पाटनकर महाविद्यालय, दुर्ग, अनिता पाण्डेय, अध्यक्ष महिला ब्राहमण समाज दुर्ग, अनिता तिवारी, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगीता शर्मा, किरण मिश्रा उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाया।



