मनोरंजनराजधानी

लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, अरुणिमा शर्मा की भरथरी गाथा ने बांधा समां

लोकरंग पर्व 2026

रायपुर (खबरवारियर ) संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आगाज राजधानी के सिविल लाइंस स्थित महंत घासीदास संग्रहालय परिसर के मुक्ताकाशी मंच में हुआ। 06, 07 एवं 08 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन लोकसंस्कृति के विविध रंग देखने को मिले।

पर्व के पहले दिन युवा लोकगायिका अरुणिमा शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘भरथरी गाथा’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति और सुमधुर आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू साफ झलकी। मंच पर उनके साथ संगतकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मस्व विभाग सहित संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में हो रहे इस आयोजन में भरथरी गाथा, देवार गीत, करमा, ददरिया जैसे लोकविधाओं की प्रस्तुति दी जा रही है।

लोकरंग पर्व का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही लोककलाओं को मंच देना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

Related Articles

Back to top button