
भिलाई, दुर्ग (खबरवारियर) युवा कूर्मि मित्र मंडल सत्र 2025-26 के लिए चुनाव 27 फरवरी 2025 को कुर्मी भवन, सेक्टर-7 में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया विगत 15 दिनों से चल रही थी, जिसमें चार प्रमुख पदों के लिए नामांकन भरे गए थे।
अध्यक्ष पद के लिए अजय चंद्राकर एवं कमल नारायण चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नाम वापसी की अवधि में कमल नारायण चंद्राकर ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे अजय चंद्राकर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए यादराम चंद्रा, महासचिव पद के लिए योगेंद्र वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रकांत देशमुख और दिलीप देशमुख ने नामांकन भरा था। नाम वापसी की अवधि में दिलीप देशमुख ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप चंद्रकांत देशमुख निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए।
युवा कूर्मि मित्र मंडल में सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद पर अजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष पद पर यादराम चंद्रा, महासचिव पद पर योगेंद्र वर्मा वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रकांत देशमुख निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी ईश्वरी वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रकुमार वर्मा एवं संतोष पाटनवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व पदाधिकारियों में दिनेश गौतम, हेमंत चंद्रा, कृतराम मढ़रिया, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश वर्मा, बलराम चंद्राकर, पुष्पराज देशमुख, राजेश वर्मा, जयप्रकाश देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया, पवन चंद्राकर, गजेन्द्र चंद्राकर, सुधीर खिचरिया, विनोद चंद्राकर, मोतीलाल वर्मा, कुलेश्वर चंद्राकर, राजेश कौशिक, आई.एस. मनु, बरसाती चंद्रा, महेश चंद्राकर, पीलाराम वर्मा, देवदत्त कौशिक, नारायण बर्छिहा, विजय वर्मा , युगल किशोर चंद्राकर, दिलीप देशमुख, लक्ष्मण वर्मा,कामता चंद्रा, सोहन चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ।
विदित हो कि युवा कूर्मि मित्र मंडल एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो कूर्मि समाज को एकजुट करने के लिए “कूर्मि संझा” जैसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। साथ ही, यह संस्था छत्तीसगढ़ की लोक कला से जुड़े विभिन्न कलाकारों को प्रतिष्ठित “भुइयां सम्मान” से सम्मानित कर उनकी कला को प्रोत्साहित करती है।



