छत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्मृति मंदिर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी सहित भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि अटलजी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया और उनका व्यक्तित्व, कृतित्व व नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। वे प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button