एग्रीकल्चरछत्तीसगढ़

किसानों को मिलेगा एक और मौका,एग्रीस्‍टेक पंजीयन की तारीख बढ़ी

बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं बिकेगा धान, न मिलेगा PM किसान सम्मान निधि, न फसल बीमा

दुर्ग (खबरवरियर ) धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों एवं सह-हिस्सेदारों का 100% एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन के धान नहीं बिकेगा। इस वर्ष धान बिक्री के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन और सह-खातेदारों का बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) जरूरी रहेगा।

दुर्ग में प्रगति धीमी:

जिले में कुल 4,56,941 बकेट क्लेम में से अब तक मात्र 1,40,487 ही पूरे हो पाए हैं। 10 से 30 सितंबर तक लगे शिविरों की प्रगति संतोषजनक नहीं रही।

पंजीयन की तारीख बढ़ी:

अब 05 से 30 अक्टूबर 2026 तक फिर से सभी 87 समितियों के आश्रित ग्रामों में शिविर लगेंगे। किसान समिति के CSC और पटवारी के माध्यम से बकेट ID बनवा सकते हैं।

जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा बकेट क्लेम का लक्ष्य है, जिसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए समिति प्रबंधकों, कृषि विस्तार अधिकारियों और पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button