छत्तीसगढ़

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

रायपुर,(खबरवरियर ) छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे को 4 साल से अधिक समय तक लंबित रखने पर की गई है।

क्या है पूरा मामला?

मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर राज्य शासन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसका बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और पूरा प्रीमियम भी चुकाया गया था। लेकिन कंपनी ने दावे को 4 साल तक लटकाए रखा और अगस्त 2026 में अंततः रिजेक्ट कर दिया।

विमानन संचालनालय की जांच में कंपनी का रवैया असंगत पाया गया।

सरकार का कड़ा रुख:

शासन ने कहा – _शासकीय हेलीकॉप्टर सार्वजनिक संपत्ति है, इसमें जनता का पैसा लगा है। सार्वजनिक संपत्ति और जनता के पैसे से जुड़े दावों में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं है।”_

पूरी प्रक्रिया अपनाई गई:

सीधे ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। कंपनी को:
1. कारण बताओ नोटिस दिया गया
2. लिखित जवाब लिया गया
3. व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया गया
इसके बाद तर्कसंगत आदेश जारी कर 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया।

आगे क्या?

सरकार ने साफ किया है कि ब्लैकलिस्ट से मामला खत्म नहीं हुआ है। बीमा राशि की वसूली के लिए सरकार आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

यह कार्रवाई अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए भी संदेश है कि शासन के साथ काम में जवाबदेही और समयबद्धता जरूरी है।

Related Articles

Back to top button