‘एक मानव समाज’ ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर चलाया ये जागरूकता अभियान
भिलाई(खबर वारियर)एक मानव समाज स्वयं सेवी संस्था पंजीयन क्रमांक 4698 के सदस्यों ने तय कार्यक्रम के अनुसार पंथी चौक रूआबांधा भिलाई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपादित किया जहां पार्षद राजेंद्र रजक सहित रायपुर के समाजसेवी तरुण शर्मा शामिल हुए।
तत्पश्चात दुर्ग के संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया वहीं एक मानव समाज के सदस्यों ने जन जागरूकता हेतु सामाजिक बहिष्कार बंद करने का आह्वान करने व सामाजिक बहिष्कार अधिनियम लागू करने के लिए पोस्टर बैनर हाथों में लेकर खाप पंचायतों द्वारा किए जा रहे शोषण व अवैध वसूली को गैरकानूनी बताते हुए एक सांकेतिक प्रदर्शन की गई ।
वही जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि सामाजिक खाप पंचायतें लगातार अंतरजातीय विवाहित परिवारों का बहिष्कार कर रही है और यह घटना आए दिन अनेक लोगों के साथ घटित हो रही है निश्चित ही चिंता का विषय है इसको लेकर एक प्रदर्शनी हमारे संस्था के माध्यम से की गई जिसमें किसी भी प्रकार का हो-हल्ला,आंदोलन नारे ना लगाकर एक सांकेतिक प्रदर्शनी की गई हमारा उद्देश्य जाति विहीन समाज की स्थापना,जातिगत बहिष्कार बंद करने के लिए या संस्था लगातार प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्यों में श्री सुबोध देव नितेश साहू पार्षद राजेंद्र रजक,कुशल उजाला,प्रेम साहू ,अश्वनी साहू ,रवि ठाकुर ,खिलेश्वर बेलचंदन ,गुलाब देशमुख, विष्णु साहू, पूनम सिसोदिया,सुजाता अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल हुए।



