राजधानी

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 04 सूत्रीय माँग पत्र

रायपुर(खबर वारियर)छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा  राजधानी में चल रहे विधान सभा सत्र के दौरान 28 अगस्त को 2020 को  मुख्यमंत्री के नाम प्रांतव्यापी  04 सूत्रीय ध्यानाकर्षण माँग-पत्र प्रदेश भर के सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रेषित किया गया।

मुख्यमंत्री से प्रदेश के शासकीय सेवकों के लंबित मांगों पर  ध्यान आकृष्ट कराते हुए कर्मचारी हित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

देखिए 04 सूत्रीय मांग पत्र जिसमे बिंदुवार मांगों  इस तरह किया गया है उल्लेख….

राजधानी रायपुर में कलेक्टर रायपुर के प्रतिनिधि राजीव कुमार पांडे संयुक्त कलेक्टर को रायपुर के प्रतिनिधि विजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष, अजय तिवारी कार्यकारी प्रांतााध्यक्ष, इदरीश खान जिला शाखा अध्यक्ष, संजय शर्मा संभागीय अध्यक्ष, एवं विमल चंद कुंडू प्रांतीय संयोजक के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने अल्प सूचना के बाद आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन पर सभी कर्मचारियों का प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button