
रायपुर(खबर वारियर) राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
हालाकि मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है फिर भी वे एहतियातन स्वयं को आइसोलेट कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा।
संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2020



