बाल संस्कार शाला एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र हेतु संगोष्ठी आयोजित

रायपुर (खबर वारियर) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री प्रज्ञापीठ सी.सी.आई मांढर के तत्वावधान में कालोनी में विगत दिनों कोरोना बचाव नियमों केे तहत सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए बाल संस्कार शाला एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ हेतु गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में मिनाक्षी_प्राणेश विश्वास (शांतिकुंज प्रतिनिधि) डॉ हरिशंकर डॉ हेमलता साहू (ब्लाक समन्वयक धरसीवां) द्वारिका प्रसाद वर्मा (प्रधानट्रष्टी) नकुल वर्मा (प्राचार्य बरौदा) खेलू चंद्राकर (ट्रष्टी) सालिक राम साहू ( प्राचार्य मांढर) दुकालू दिवान (अध्यक्ष गौशाला) जनक बिसेन जी (प्रबंधक कामधेनु गौशाला) कृष्ण कुमार वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, नारायण निषाद रावाभाठा सेवक भाई (रावाभाठा ईकाई) मनमोहन साहू (रावाभाठा) राम पुकार, पुर्णिमा ठाकुर, कु.गिरीजा बंजारी ,कु.ममता बंजारी, सुनीता -सुमित साहू (उरला ,बिरगांव, ईकाई) कु.कनिष्का साहू कु.प्रज्ञा साहू व अन्य गायत्री परिवार परिजन उपस्थित थे।
स्वालंबन की कृषि विज्ञान केन्द्र से प्रशिक्षित नये प्रोडक्ट मल्टीग्रेन आटा व पपाया जेम जैसे नये प्रोडक्ट का भी उद्घाटन किया गया ।
सभी लोगों ने बाल संस्कार शाला एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण की इस योजना को लोगों ने खुब सराहा व स्व सहायता समूहों महिला मंडल एवं किसान उत्पादन संघ मिलकर आगे बेरोजगार युवाओं को महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने व स्वावलंबन केन्द्र हेतु समय समय पर कृषि वैज्ञानिकों का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु संकल्प बद्ध हुए।



