ऑनलाइन प्राप्त करें भगवद गीता का ज्ञान

रायपुर(खबर वारियर)- श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है। श्रीमद्भगवद्गीता की पृष्ठभूमि महाभारत का युद्ध है। महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को सुनाया था। यह महाभारत के भीष्मपर्व के अन्तर्गत दिया गया एक उपनिषद् है। भगवत गीता में एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञानयोग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से वर्णित किया गया है।
श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जब मनुष्य अपने जीवन की समस्याओं में उलझकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाता है और जीवन की समस्यायों से लड़ने की बजाय उससे भागने का मन बना लेता है, ऐसे समय पर गीता ज्ञान उसे समस्याओं से लड़ने की इच्छा शक्ति प्रदान करता है।
श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान से लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस्कॉन चेन्नई-पेराम्बुर ने भगवद गीता के 18 अध्याय 18 दिनों (1-18 नवंबर) में, ख़ासकर हिंदी भाषी लोगों में निःशुल्क, भगवदगीता ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य ऑनलाइन किया। भगवद गीता के बारे में जांनने एवं समझने का ऐसा उत्साह और उत्सुकता थी कि विश्वभर में हिंदी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत लगभग 6000 प्रतिभागियों (जिसमें देश-विदेश के हिन्दू, इस्लाम, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध आदि धर्मों को मानने वाले लोग शामिल हैं ) ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का समापन इस्कॉन जीबीसी के सचिव एचएच गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज 18 वें सत्र में सभी प्रतिभागियों को अपने प्रेरक शब्दों से आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुए और सभी प्रतिभागियों को श्रील प्रभुपाद द्वारा बताए गए ज्ञान का अनुसरण करने एवं ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के जप के लिए प्रेरित किया।
पाठ्यक्रम सामग्री श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के आधार पर तैयार की गई थी, और कार्यक्रम का संचालन इस्कॉन चेन्नई के देवशेखर विष्णु दास और उनकी बहन पद्मराधिका देवी दासी द्वारा संचालित किया गया था, दोनों भाई-बहन वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं, और कृष्ण चेतना में अभ्यासरत हैं।
कार्यक्रम की सफलता और लोगों के सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं रूचि को देखते हुए, पुनः 25 दिसम्बर से ‘श्रीमद्भगवद्गीता के गहन अध्ययन एवं ज्ञान’ के लिए द्वितीय चरण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें सम्पूर्ण 700 श्लोकों की व्याख्या एवं गीता ज्ञान को और विस्तृत एवं व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुराने प्रतिभागी एवं नए सभी शामिल हो सकते हैं । नए प्रतिभागियों से निवेदन है की वे प्रथम चरण के कार्यक्रम को इस लिंक https://www.youtube.com/playlist?list=PLyW-Yp4F9OibgzCMC-g0TT2BGBLvDNBty पर जाकर एक बार अवश्य देखें, ताकि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम को आसानी से समझ सकें
पंजीयन (Registration) के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर जाये और जुड़ें :
https://gitasaar.weebly.com
अथवा : Facebook : गीता सार (Gita Saar)
अथवा : WhatsApp/Call : +91 7738921917 / +91 9967540677
समय (Time) :
भारत में : 6 Pm – 9 Pm(IST)
युएई (UAE) में :4:30 Pm – 7:30 Pm
अमेरिका (US-NY) में : 8:30 Am – 11: 30 Am
पाठ्यक्रम में भाग लेने के लाभ:
1. सम्पूर्ण भगवद गीता को मात्र 3 घंटे में पढ़ें ।
2. सम्पूर्ण भगवद गीता का पाठ।
3. निःशुल्क गीता के 700 श्लोक की पुस्तक प्राप्त करें I
4. ऑनलाइन प्रमाण पत्र (certificate) प्राप्त करें।



