युवाओं में जागरुकता और समाज सेवा की भावना से ही समाज आगे बढ़ेगा : बघेल

भिलाई नगर(खबर वारियर)- अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन दुर्ग जिला द्वारा निर्मला रानी विद्यालय खुर्सीपार में रक्तदान व वृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों के द्वारा की गई ।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल ने युवाओं की जागरूकता और समाज सेवा की भावना से हर्षित होकर कहा कि आज के समय में यदि युवा ऐसी सोच रखते हैं तो समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष एम चंद्रशेखर रेड्डी ने दीया। उन्होंने समाजसेवियों से अपील कि वे समाज के साथ जुड़कर कार्य करें।
डॉक्टर गिरीश केसरवानी ने बताया उनकी समिति कोसों दूर दराज तक जाकर जरूरतमंद तक पहुंच कर उनकी सेवा का कार्य कर रहा है एवं उनका प्रयास है कि आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे।
राजनांदगांव से मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, लोकनाथ नायक जांजगीर, एसटी एससी सेल चेयरमैन सुनील रामटेके ने अपने उद्बोधन में मानवाधिकार के विषय में जानकारी दी। इस दौरान रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया, साथ ही साथ लगभग 250 लोगों नें शिविर में पहुंचकर चिकित्सा सेवा लाभ उठाया। इसके पूर्व भूतपूर्व सैनिकों का समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु वाले कुछ युवाओं को जिन्होंने पहली बार रक्तदान कार्य किया उन्हें भी संघ ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ह्युमन राइट एसोशिएशन ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि को स्मृति चिंह शाल एवं मूवमेंट देकर सम्मानित किया। संचालन मानवाधिकार संघ के महासचिव राजेंद्र नाग ने किया आभार प्रदर्शन अमितेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बिलासपुर, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा आदि जिलों के मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे।



