स्वच्छता सर्वेक्षण टीम की फिर दस्तक, अब पब्लिक फीडबैक के लिए आई टीम

भिलाई(खबर वारियर)- स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से टीम आने का सिलसिला चल रहा है। ओडीएफ प्लस-प्लस के बाद अब पब्लिक फीडबैक के लिए टीम ने दस्तक दे दी है। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। दुर्ग जिले में ओडीएफ प्लस-प्लस की टीम अहिवारा, जामुल, कुम्हारी पालिका समेत भिलाई, रिसाली, चरोदा तथा दुर्ग निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर लौट चुकी है। ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए टीम ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई देखी। साल 2019-20 के स्वच्छता सर्वेक्षण में भिलाई निगम को ओडीएफ प्लस-प्लस मिला था।
अब आई पब्लिक फीडबैक के लिए टीम
बताया जा रहा है कि भिलाई निगम श्रेत्र में पब्लिक फीडबैक के लिए टीम आ चुकी है। हालांकि, निगम के अधिकारी इसकी पुष्टी नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीम के आने का पता नहीं चलता। वे दिल्ली से मिले निर्देश के मुताबिक कभी भी, कहीं भी पहुंच सकते हैं। टीम के द्वारा आने की सूचना नहीं दी जाती। नगर निगम भिलाई के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से टीम के आने की जानकारी तो नहीं है, पर ऐसा सुनने में आ रहा है कि टीम आ चुकी है। हम लोग भी पता लगा रहे हैं।
ये सवाल करेगी टीम
-आप कचरा बाहर फेंकते हैं या गाड़ी वाले को देते हैं।
– सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखते हैं या एक साथ।
– क्या गाड़ी वाला रोज कचरा ले जाने के लिए आता है।
– आप अपने शहर की साफ-सफाई से संतुष्ट हैं या और बेहतर देखना चाहते हैं।
ये सवाल है जो दिल्ली की टीम द्वारा जनता से पूछे जाने हैंं।



