वोरा जी को किसी दल में बांधा नहीं जा सकता वे सबके थे- संजय देशमुख

दुर्ग(खबर वारियर)- छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा ग्राम अंजोरा (ख) में समिति के महासंरक्षक स्व. मोतीलाल वोरा जी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां भजन कीर्तन के साथ क्रम वार वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि दुर्ग से दिल्ली तक आवाज अब शांत हो गई।निगम से देश के लोकसभा और राज्यसभा संसद तक अपना सफर उन्होंने तय किया। संजय देशमुख ने कहा कि दुर्ग विधानसभा और जिला का व्यक्ति दिल्ली में पहुंचता था तो केवल दुर्ग कहना होता था, और आपका काम हो जाता था।
सभा में उपस्थित लोगों ने वोरा जी के तैल चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबू जी के साथ और उनके बिताए हुए पलों को वरिष्ठ जनों ने याद किया। अध्यक्ष संजय देशमुख ने बताया कि समिति द्वारा सभी जाति धर्म के संस्कृतियों को सहेजने का कार्य कर रही है जो अनवरत जारी रहेगी, और वोरा जी के बनाए आदर्शो पर चलती रहेगी।

सभा में वरिष्ठ पुकेश्वर भारदिय, रामसहाय देशमुख, द्वय(पूर्व अध्यक्ष दिकुक्ष समाज) जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन हरमुख, सहकारी समिति अध्यक्ष थनौद इंद्रेश हरमुख, पूर्व उपसरपंच भाटिया जी, भोलाराम सोनी, मुन्ना लाल देशमुख, मदन देशमुख, अब्दुल गनी लोक कर्म प्रभारी ननि दुर्ग, संरक्षक राय सिंह ढिकोला, महेंद्र सिन्हा, भरत चंद्राकर, केजू राम सिन्हा, हेमंत देशमुख, धर्मेन्द्र देशमुख, कौशल देशमुख, सुखदेव यादव, श्रीमती लक्ष्मी साहू समाज सेविका,लाल जी गुप्ता, विकास कुमार, रामकुमार हिरवानी, द्रोणाचार्य देशमुख, सोहन देशमुख, राजकुमार साहू सरपंच खपरी, पूरन देशमुख, याकूब खान, वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद, आशीष मेश्राम, सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।



