छत्तीसगढ़

पत्रकारिता परीक्षा में गौतम सरकार बने छत्तीसगढ़ टॉपर

कांकेर (खबर वारियर) पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहे पत्रकार गौतम सरकार ने मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर से डिप्लोमा इन जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पूरे छत्तीसगढ़ में 75.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया है । वहीं पत्रकार श्रवण कुमार बेसरा 72 प्रतिशत और राजकुमार कश्यप 70.8 प्रतिशत के साथ टॉप टेन मे प्रथम श्रेणी के साथ स्थान बना कर कांकेर के नाम को रौशन किया है विभागाध्यक्ष रेशमा अंसारी एवं सहप्राध्यापक वरिष्ठ पत्रकार डॉ . कमलेश गोगिया ने मार्कशीट प्रदान करते हुए बधाई दी है ।

टॉपर गौतम सरकार कांकेर मे पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में  लंबे समय से सेवा दे रहे हैं। उन्होंने केसकाल से 1996 में एक दैनिक समाचार – पत्र से अपने कैरियर की शुरुआत की । वहीं श्रवण कुमार बेसरा और राजकुमार कश्यप भी 12 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य लगातार सेवा दे रहे है ।

मार्कशीट और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ . रेशमा अंसारी सहप्रध्यापक वरिष्ठ पत्रकार डा . कमलेश गोगिया सहायक प्राध्यापक डॉ . रमणी चंद्राकर सहायक प्राध्यापक डॉ . सुनीता तिवारी उपस्थित थी ।

पत्रकार गौतम सरकार को इस उपलब्धि के लिए खबर वारियर परिवार सहित पत्रकारिता से जुड़े लोगों,इष्टजनों,मित्रों,परिजनों व अन्य शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button