छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर करें पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा-विजय झा

राजधानी (खबर वारियर)- रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान में 2004 के बाद नियुक्त शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करनी चाहिए ताकि कोरोना काल में इन लोगों द्वारा किए गए राष्ट्रभक्ति देश सेवा का उचित प्रतिफल मिल सके यह पुरानी पेंशन योजना इन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार भी है आज संवैधानिक दिवस पर यह निर्णय लिया जाना संविधान का सम्मान होगा.

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने आज गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि 1 नवंबर 2004 के बाद नियुक्त शासकीय सेवकों के अंशदाई पेंशन योजना को तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा कर भारतीय संविधान की रक्षा करने की मांग की है भारतीय संविधान में कानून के समक्ष समानता का अधिकार देश के नागरिकों को प्रदत्त है ऐसी स्थिति में 2004 के पूर्व के शासकीय सेवकों को पेंशन का लाभ और 2004 के बाद नियुक्त शासकीय सेवकों को पेंशन के संवैधानिक अधिकार से वंचित करना भेदभाव की नीति का परिचायक है.

ज्ञातव्य है कि 1 नवंबर 2004 के बाद पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नवीन अंशदाई पेंशन योजना लागू की गई है देश में 30 से 40% शासकीय सेवक 2004 के बाद ही नियुक्त लोक सेवक है जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर करोना काल में प्रधानमंत्री व देश के नागरिकों के सम्मान की रक्षा की है ऐसे शासकीय सेवकों को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए देश में और प्रदेश में लंबे समय से डॉ मनमोहन सिंह की सरकार तत्पश्चात नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार के खिलाफ निरंतर पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु

आंदोलनरत कर्मचारियों की 1 सूत्रीय जायज मांग को पूरी करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी महामंत्री उमेश मुदलियार संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा स्वास्थ्य संयोजक संघ प्रांत अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ प्रांत अध्यक्ष एमपी आंड़े छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ अध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया प्रांतीय सचिव अमर मुदलियार नरेश व्हाट ए सी एल दुबे प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविराज पिल्ले संभागीय उपाध्यक्ष आलोक जाधव निगम मंडल कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी संजय सक्सेना आर एल चौधरी सुरेंद्र त्रिपाठी विमल चंद्र कुंडू आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है

Related Articles

Back to top button