छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा का स्वाभिमान मार्च 20 फरवरी को, पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन

रायपुर(खबर वारियर)- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन 20 फरवरी को आयोजित की गई है। भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से बुढ़ापारा धरना स्थल में आयोजित इस धरना में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रंजना साहू, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, शालिनी राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ 20 फरवरी को प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसके खिलाफ मातृशक्ति लामबंद होकर प्रदर्शन कर रही है। जिसे समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button