छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट का निजीकरण करने का छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने किया विरोध

कारखाना नहीं चलाना है तब छत्तीसगढ़ियों की जमीन वापस करे सरकार

5 मार्च को इक्यूपमेंट चौक में निजीकरण के विरोध में मंच का धरना

भिलाई(खबर वारियर)- केंद्र सरकार विनिवेशीकरण और निजीकरण की नीति के अंतर्गत घाटे का बहाना लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट को बेचने के फिराक में है छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने इसका कड़ा विरोध किया है,

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि छत्तीसगढ़िया किसानों की है छत्तीसगढ़ियों के विकास और रोजगार का सपना दिखाकर और सरकारी क्षेत्र में कारखाना लगाने का भरोसा देकर किसानों की जमीन अर्जित की गई थी, सरकार को यदि कारखाना नहीं चलाना है तब न चलाये, स्ट्रक्चर सरकार की है चाहे जिसे बेच ले किंतु जमीन नहीं बेचने देंगे, सरकार छत्तीसगढ़िया किसानों को उनकी जमीन वापस करे कारखाने का स्ट्रक्चर खरीदने वाली कंपनी चाहे तो आज का भाव देकर किसानों की जमीन खरीद सकती है,

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण करने की स्थिति में जमीन वापसी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ियों द्वारा जबरदस्त आंदोलन किया जायेगा और भूअर्जन के समय मिले मुआवजे की राशि केंद्र सरकार को वापस करने का अभियान चलाया जायेगा, मंच ने निजीकरण के विरोध में 5 मार्च को भिलाई के इक्यूपमेंट चौक में धरना देने का निर्णय लिया है,

मंच ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करे और राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अंतर्गत संयंत्र की भूमि केंद्र से वापस मांगकर किसानों को लौटाये ।

Related Articles

Back to top button