छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग ने जारी किया शिक्षकों का ट्रांसफर आर्डर, अधिकांश का प्रशासनिक कारणों से किया गया तबादला

रायपुर(khabar warrior)- कई शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर शिक्षा विभाग ने जारी किया है। इनमें से अधिकांश शिक्षकों का तबादला प्रशासनिक कारणों से किया गया है। जिन शिक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें तीन व्याख्याता, दो शिक्षक और एक प्राचार्य शामिल हैं। पूनम श्रीवास्तव को गौरेला से बिलासपुर के देवरीखुर्द भेजा गया है।
वहीं निकिता तंबोली को धमतरी से रायपुर DEO के विकल्प पर, प्रीति पटेल को जशपुर से रायगढ़ DEO के विकल्प पर, महेंद्र कुमार देवांगन को सुकमा से बालोद DEO के विकल्प पर, संतोष कुमार साहू को कोरिया से शासकीय हाई स्कूल कुदरी, जीपीएम और प्राचार्य प्रदीप कुमार को मालखरौदा जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के मस्तूरी भेजा गया है।




