देश
सीबीआई जांच के आदेश के बाद गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र (khabar warrior)- महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर अपना इस्तीफा लेकर पहुंचने वाले हैं। आज ही मुंबई हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दी है।
कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया। इसके पहले अनिल देशमुख ने शरद पवार से मिलकर इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद शरद पवार ने मुख्यमंत्री के घर स्वयं जाकर इस्तीफा देने को कहा। अनिल देशमुख ने खुद टि्वट कर इस्तीफे की कॉपी शेयर की है।
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) April 5, 2021



