छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी सख्ती के आदेश, कलेक्टर ने दुकानों के खुलने और बंद करने का टाइम टेबल किया जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(khabar warrior)-  कोरोना के बढ़े आंकड़ों के बीच अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भी सख्ती के आदेश दे दिये गये हैं। कलेक्टर नम्रता गांधी ने अब बाजार व दुकानों के खुलने और बंद करने को लेकर नये वक्त का निर्धारण कर दिया है। अब सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की दुकानें खुली रहेगी, वहीं रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा का संचालन सुबह 8 से शाम के 6 बजे तक किया जायेगा, वहीं रात 9 बजे तक रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा से टेक अवे और होम डिलीवरी की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button