राजधानी

कोरोना के टीकाकरण में युवाओं को भी शामिल करना स्वागतेय . डॉ. दिनेश मिश्र

पिछले दिनों केंद्र शासन को पत्र लिख कर की थी मांग

रायपुर(khabar warrior)- वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण में युवाओं को शामिल किए जाने व उन्हें टीकाकरण शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद प्रेषित किया है.

पिछले दिनों केंद्र सरकार को पत्र लिख कर मांग की गयी थी कि कोरोना से बचाव के लिए जारी टीकाकरण कार्यक्रम में युवाओं को भी वैक्सिनेशन आरम्भ किया जाए क्योंकि कोरोना की इस लहर में काफी संख्या में युवा भी संक्रमित हो रहे हैं.

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा था अभी वर्तमान में जारी वैक्सिनेशन अभियान में 45 वर्ष तक के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो पहलेदौर के मरीजों को देखते हुए उचित था, पर अभी कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि इस संक्रमण से काफी अधिक संख्या में युवा भी प्रभावित हो रहे हैं, और गम्भीर रूप से संक्रमित हो रहे हैं. हमारे यहाँ एक बड़ी संख्या युवाओं की है जो 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम आयु के है .

जिनमें से अधिकांश अपनी पढ़ाई, कोचिंग, प्रशिक्षण, नौकरी के लिए घर से बाहर निकलते हैं,और आजीविका के लिए काम करने जाते है, लाखों युवक तो काम धंधे के लिए एक से दूसरे शहर भी रोजाना अप डाउन करते है. जिनका स्वास्थ्य एवं सेहत भी इस महामारी के समय संक्रमण के खतरे में है,उनमें से अनेक अपने घर के एकमात्र कमाने वाले हैं जिनके लिए लंबे समय तक घर पर रह पाना कठिन है.

यदि कोविड 19 के लिए वैक्सीनेशन अभियान में युवाओं को भी जोड़ कर उनके लिए वैक्सीनेशन आरम्भ किया जाता है तो उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छा कदम होगा . और वे निश्चित रूप से संक्रमण के इस दौर सर काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button