छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी में प्रदेश के लोक सेवक स्वेच्छा से देंगे 1 दिन का वेतन, स्वास्थ्य कर्मचारियों को इससे मुक्त रखने संघ ने की मांग

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश में व्याप्त भयावह स्थिति और कोरोना संक्रमण से संघर्षरत छत्तीसगढ़ की जनता व कर्मचारियों के सहयोगार्थ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अपील का पालन करते हुए अप्रैल माह के वेतन से 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना वायरस के निदान व बचाव व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वेच्छा से दान करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने विकराल स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कर्मचारियों से मार्मिक अपील की है कि स्वेच्छा से 1 दिन का वेतन देकर इस संक्रमण काल में संकटग्रस्त लोगों के लिए एक आहुति देकर अपना भागीरथी प्रयास करें नेतादृय ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मार्मिक अपील की है कि क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने जान को जोखिम में डालकर सेवा कर रहे हैं उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक लाभ भी नहीं मिला इसलिए इस 1 दिन के वेतन कटौती में स्वास्थ्य कर्मचारियों को जो कोरोना योद्धा हैं.

उन्हें मुक्त रखे जाने की मांग कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी महामंत्री उमेश मुदलियार संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष आलोक जाधव दिनेश मिश्रा डॉ अरुंधति परिहार नरेश वाढ़ेर विश्वनाथ ध्रुव नीरज प्रताप सिंह संतोष धनगर ए जे नायक प्रदीप उपाध्याय एवं स्वास्थ्य संयोजक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष टार्जन गुप्ता आदि नेताओं ने की है

Related Articles

Back to top button