छत्तीसगढ़

इस जिले में भी 6 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए क्या खुला और किस पर रहेगी पाबंदी

मुंगेली(khabar warrior)- प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिलों को लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए गए है। जिला प्रशासन अपने स्वविवेक से इस पर निर्णय ले सकते है। वहीं अब लॉकडाउन को बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी बीच अब मुंगेली जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने इसे लेकर विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली और किराना सामग्री की डिलीवरी सुबह 7 से 12 बजे की जा सकती है। केवल स्ट्रीट वेंडर, ठेले वाले, पिकअप, मिनी ट्रक और दूसरे उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से इन सामानों की डिलीवरी की जा सकेगी।

इस अवधि में ऑनलाइन शॉपिंग और ई- कॉमर्स को भी छूट दी गई है। बाकी सभी व्यवस्थाएं पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक रहेंगी। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button