राजधानी
जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी का कोरोना से निधन, सीएम ने किया गहरा दुःख प्रकट

रायपुर(khabar warrior)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
डॉ छेदीलाल तिवारी पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे,उनका रजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।



