प्रदेश के 740 शासकीय सेवकों की कोरोना संक्रमण से हो चुकी है मौत

36 विभागों ने दी जानकारी,16 विभागों से जानकारी आना शेष,
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 740 में से 372 मौतें शिक्षा विभाग से,
एक माह के अंदर आश्रितों को मिले अनुकंपा नियुक्ति – फेडरेशन
नवा रायपुर ::(खबर वारियर) छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव/विशेष सचिव से कोरोना संक्रमण से मृत शासकीय सेवकों की जानकारी 26 अप्रैल 2021 को दोपहर 3 बजे तक जमा करने निर्देश जारी किया था।26 अप्रैल तक 36 विभागों के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 24 अप्रैल 2021 को जारी हुए पत्र द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों तथा इनके लंबित रहने के कारण की जानकारी तत्काल मँगवाया गया था।
उन्होंने बताया कि विभाग एवं अधीनस्थ विभागाध्यक्ष/संभागीय/जिला स्तरीय कार्यालयों तथा विभाग के अधीन निगम/मंडल/आयोग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों की जानकारी शासन ने तत्काल मँगवाया था। शासन की त्वरित कार्रवाई से 36 विभागों ने जानकारी दी है एवम् लगभग 16 विभागों से जानकारी आना अभी शेष है।
शासन को मिली जानकारी अनुसार कोरोना के संक्रमण से लगभग 740 शासकीय सेवकों की मौत हो चुकी है।जिसमे शिक्षा विभाग से 372, पुलिस विभाग 56,सिंचाई विभाग 47, स्वास्थ्य विभाग 41,कृषि विभाग 24, तकनीकी शिक्षा एवम् रोजगार 23 वन विभाग 26,राजस्व विभाग 19, पीएचई विभाग 15,लोक निर्माण 23, आदिम जाति 15,पशु पालन विभाग 13,आवास पर्यावरण विभाग से 11 शामिल है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 12 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से,कोरोना महामारी में दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को,अनुकंपा नियुक्ति देने,ईमेल किया था।
उन्होंने आग्रह किया था कि,अनेक शासकीय सेवक अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोरोना संक्रमण के चपेट में आकर दिवंगत हुए हैं।फलस्वरूप उनके परिवार के सदस्यों को आजीविका के विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।कुछ मामलों में तो, पति-पत्नी दोनों का देहांत हो जाने से,उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं।
फेेेडरेेशन ने नियुक्ति संबंधी एकजाई आदेश 23 फरवरी 2019 के नियम (8) के कंडिका (1) के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए कुल स्वीकृत पदों का 10 % सीलिंग की बाध्यता को समाप्त कर एवम् छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर का आदेश क्रमांक एफ 4-1/2014/1-3 नया रायपुर दिनाँक 13/06/2015 की कंडिका 3.1 में उल्लेखित 25 % सीलिंग की बाध्यता को भी विलोपित कर शैक्षणिक योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति आदेश तत्काल जारी करने,विभागों को कड़ा निर्देश देने का आग्रह किया था।
शासकीय सेवकों के परिवार के प्रति राज्य शासन के संवेदनशीलता का स्वागत फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के प्रांताध्यक्ष/प्रमुख आर के रिछारिया, विजय झा,राजेश चटर्जी,सतीश मिश्रा,डॉ लक्ष्मण भारती, चंद्रशेखर तिवारी,मूलचंद शर्मा,ओंकार सिंह,बीपी शर्मा,संजय सिंह,डी एस भारद्वाज,पंकज पाण्डेय, विंदेश्वर रौतिया,प्रशांत दुबे,एन एच खान,आर एन ध्रुव, शशिकांत गौतम,डॉ अशोक प्रधान,संजीव सिरमौर,अश्वनी वर्मा,दिनेश रायकवार,राकेश शर्मा,राकेश सिंह,रवि गढ़पाले, टारजन गुप्ता,हरि मोहन सिंह, रामसागर कोशले,शंकर वराठे, देवलाल भारती,रंजना ठाकुर,सत्यदेव वर्मा ने किया है।
प्रमुख रूप से सुभाष मिश्रा,पीआर यादव,कौशलेंद्र पाण्डेय,कैलाश चौहान,यशवंत वर्मा,अमोद श्रीवास्तव,अश्वनी चेलक,होरीलाल छेदैया,सत्येन्द्र देवांगन,गुलाब यादव,आमोद श्रीवास्तव,एम एल चंद्राकर, रमेश ठाकुर, अनिल देवांगन,गोपाल साहू, संतोष वर्मा,नीरज प्रताप सिंह,अजय तिवारी,सतीश ब्यौहरे,डॉ बी पी सोनी ने राज्य शासन को त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक सहित समस्त प्रांताध्यक्ष, संभाग प्रभारी एवं जिला संयोजक/उप सहसंयोजक/महासचिव एवं संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष /पदाधिकारियों ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को एक माह के अंदर तृतीय श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई है।



