राजधानी

अपर कलेक्टर बी.सी.साहू को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी बिदाई

विदाई समारोह में व्यय न कर-11,000/-रू. मुख्यमंत्री सहायता कोष में किया दान

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व अपर कलेक्टर रायपुर  बी.सी.साहू 30 अप्रैल को अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान् में एस.भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में सिमित अधिकारी कर्मारियों की गरिमामय उपथिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कलेक्टोरेट परिवार की ओर से उनका शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह व चार वेदों का सारतत्व भेंट कर सम्मानित किया गया। बी.सी.साहू ने सेवानिवृत्ति पर करोना काल में विदाई समारोह में खर्च न कर 11,000/-रू.का चेक कोरोना संधर्ष में मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करने हेतु कलेक्टर महोदय को सौपा।

इस अवसर पर विशेष रूप से सौरभ कुमार आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर, श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम बीरगांव, पुलक भट्टाचार्य उपआयुक्त नगर निगम रायपुर सहित् एन.आर.साहू अपर कलेक्टर, यू.एस.अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजीव पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर, पूनम शर्मा, नवीन ठाकुर, निर्भय कुमार साहू जगन्नाथ वर्मा, मुकेश कोठारी, हेमंत मत्स्यपाल, डिप्टी कलेक्टर उपस्थित थे।

पुष्पगुच्छ से कर्मचाारी नेता विजय कुमार झा, एस.पी.यदु, जे.आर.वर्मा, नीलकंठ साहू, नरेन्द्र जैन, विजय डागा, सुनील चन्द्रवंशी, भजन बाध, बलराम निषाद्, दिनेश पटेल, निर्मल कुमार नाग, दिनेश साहू परदेशी राम ध्रुव, आसिफ खाॅन ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार झा ने किया।

Related Articles

Back to top button