छत्तीसगढ़

दीपक कर्मा युवाओं के बीच वो स्थान खाली कर गए जिसे भर पाना मुश्किल – विकास उपाध्याय

रायपुर(khabar warrior)- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने दंतेवाड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष व बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा व विधायक देवकी कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा, दीपक कर्मा युवाओं के बीच एक ऐसा स्थान छोड़ कर चले गए जिसे भर पाना मुश्किल है।

विकास उपाध्याय ने कहा, दीपक कर्मा बहुत ही मिलनसार और लोगों को सदा मदद करने वालों में सुमार थे। रायपुर से अब हमारे साथी दंतेवाड़ा जाया करते थे वे खुद बढ़चढ़ कर मेहमानों की तरह उनका आवभगत करते नहीं थकते थे। कोई काम हो कभी मदद के लिए मना नहीं करते थे। उनका इतने कम उम्र हम सब को छोड़ कर चले जाना हृदयविदारक घटना है। विकास उपाध्याय ने कहा, बेरहम कोरोना पता नहीं औऱ कितने निर्दोषों को हमसे छिनेगा। दीपक कर्मा के निधन से मैं बहुत दुखी हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Related Articles

Back to top button