देश

प्रधानमंत्री कार्यालय में 5 मंत्रियों के साथ बैठक, सेंट्रल कैबिनेट विस्तार और विभागों पर हो रही चर्चा

दिल्ली(khabar warrior)- सेंट्रल कैबिनेट(Central Cabinet) विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कैबिनेट विस्तार की संभावना के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में 5 मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बैठक कर रहे है। बैठक में इस बीच अन्य दलों से भाजपा प्रवेश करने वाले नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह दिए जानें की बात कही जा रही है। जिसमें जितिन प्रसाद (Jitin Prasad), ज्योतिरादित्या सिंधियां (Jyotiraditya Scindias) सहित अन्य नेताओं के नाम होने की बात कही जा रही है।

पीएम मोदी की बैठक के नतीजे जल्द सामने आ सकते हैं। संभावित विस्तार में जदयू, अन्नाद्रमुक, अपना दल और लोजपा के नए धड़े को भी जगह मिल सकती है। इस फेरबदल से मौजूदा आधा दर्जन मंत्री भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनके काम का कुछ का बोझ कम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो चुके हैं और अभी तक एक बार भी मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सहयोगियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे।

संभावित विस्तार में भावी गणित को देखते हुए भाजपा अपने सहयोगी दलों को पहले से ज्यादा जगह दे सकती है। पूर्व में सरकार में शामिल होने से इंकार करता रहा जद यू अब इसमें हिस्सेदारी कर सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु में सत्ता से बाहर होने के बाद अन्नाद्रमुक भी केंद्र में सरकार में शामिल होने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के भावी चुनावों के समीकरणों को देखते हुए अपना दल को भी जगह दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button