CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर कही ये बड़ी बात

रायपुर(khabar warrior)- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यकताओं का प्रशिक्षण शिविर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को संबोधित किया है। इस संबोधन में मुख्यमंत्री ने निगम-मंडल में नियुक्तियों के साथ साथ प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा के ढ़ाई साल वाले आंदोलन को लेकर भी निशाना साधा।
निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर बघेल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है, निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द होंगी, कुछ थोड़े समय बाद होंगी। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रशिक्षण पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने कहा गया है, राज्य सरकार ने सभी वर्गों के हितों में योजनाएं बनाई हैं, इसे जनता तक लेकर जाना है।
सीएम ने कहा कि देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या किया ये लोगों को बताना है, कांग्रेस के इतिहास को जानने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि हमने शपथ लेने के बाद सबसे पहले अपने वादे पूरे किये। धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिया। नगरनार में आदिवासियों की जमीन लौटने का काम पूरा किया।
इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। सीएम ने BJP के 17 जून तक आंदोलन पर कहा है कि BJP के पास अब कोई काम नहीं बचा है। हमसे जवाब मांगने के पहले उन्हें खुद जवाब देना होगा। 15 साल उन्होंने क्या किया। जनता को यह बताना होगा। 7 साल पहले किन बातों के साथ केंद्र में BJP सरकार बनी थी। PM ने कहा था चुनाव के पहले रिपोर्ट कार्ड दूंगा। PM ने आज तक रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया, जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया, यह भी जनता को बताना होगा।



