एजाज ढेबर ने भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना

रायपुर(khabar warrior)- राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, माता सुभद्रा के विग्रह स्वरूप का पूजन एवं अर्चन किया एवं महाप्रभु से समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने और रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र को कोरोना से मुक्त करवाने के लिए प्रार्थना की।
महापौर ढेबर ने महाप्रभु जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा के अवसर पर कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रथयात्रा निकालकर भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर पहुंचाया जाता है। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारम्भ होती है।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पर्व पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। महापौर ढेबर ने बताया कि आज जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व के अवसर पर भगवान के विग्रह को उनके रथ तक ले जाने का उन्हें वहां सौभाग्य मिला, जहां महाप्रभु विराजमान होकर भ्रमण करते हैं।

रायपुर शहर के शंकर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पुरानी बस्ती के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार स्थित मंदिर समता नगर मंदिर में पहुंच कर उन्होंने पूजा अर्चना की और रायपुर शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिये महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की।

रथयात्रा के पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा के विग्रह स्वरूप के पूजन के दौरान मुख्य रूप से दूधाधारी मठ के राजेश्री महंत रामसुन्दर दास,रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे,एम आईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, सहदेव व्यवहार, जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, बंटी होरा, पार्षद प्रकाश जगत, पूर्व पार्षद राकेश धोतरे,जगन्नाथ मंदिर की मातृ संस्था के अध्यक्ष एवं नगर निगम रायपुर में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री श्याम दास कुलदीप, लक्ष्मण बघेल , रेनू चौहान , मातृ संस्था के संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा, पूरन्दर मिश्रा आदि उपस्थित थे।




