छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय किसान आंदोलन के समर्थन में 22 को दुर्ग में “किसान संसद”

दुर्ग(khabar warrior)- केंद्र के तीन कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा संसद भवन के पास जंतर मंतर में 22 जुलाई से “किसान संसद” का आयोजन किया जा रहा है जो संसद सत्र के दौरान प्रत्येक दिन आयोजित होगा.

राष्ट्रीय किसान आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन दुर्ग में “किसान संसद” का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है, किसान संसद में शामिल होने के लिये प्रदेश के अन्य किसान संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है, कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शामिल होने वाले किसानों की संख्या सीमित रखी गई है.

दिनांक – 22 जुलाई, गुरूवार

समय – दोपहर – 2.30 बजे

स्थान – तीर्थराज पैलेस, बाईपास रोड, आदर्शनगर, दुर्ग

Related Articles

Back to top button