छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा एक की मौत 20 घायल

पत्थलगांव (खबर वारियर) जशपुर जिले के पत्थलगांव से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक एमपी नंबर के कार लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया था।हादसा उस वक्त हुआ जब पत्थलगांव बाजारपारा में स्थापित माता दुर्गा का विसर्जन जुलुस निकला था और जुलुस में शामिल लोगों को कुचलते हुए 100 से 120 की स्पीड में कार सुखरापारा की ओर फरार हो गया था।बताया जा रहा है कि कार में गांजा लोड था
हादसे में पत्थलगांव के 21 वर्षीय युवा गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई है वहीँ लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें ईलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्थलगांव के नागरिकों ने थाना का घेराव कर दिया है वहीँ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग के साथ आरोपी पर तत्काल कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं ।
फरार आरोपी और गाड़ी को सुकरापारा के पास लोगो ने पकड़ा और गाड़ी खोला तो पूरे गाड़ी में गांजा भरा हुआ मिला है,,ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों को निलंबित करने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए है,,सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है,,।
पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
आरोपी
1.बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढ़न
2. शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली
दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं एवं छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।
हादसे का वीडियो:
मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुःख, दिए जांच के निर्देश:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।
बघेल ने कहा है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने हादसे में दिवंगत की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



