छत्तीसगढ़

मई दिवस पर श्रमिको ने ली शपथ : उद्योग और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए  करेंगे संघर्ष तेज – हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन- सीटू

भिलाई ( खबर वारियर) मई दिवस पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू ने मई दिवस का महत्व व वर्तमान परिस्तिथि में मजदूर आंदोलन में मजदूरो की भूमिका पर परिचर्चा की

मई दिवस के  इस आयोजन  में ठेका यूनियन सीटू से जुड़े भिलाई इस्पात संयंत्र सहित ओद्योगिक क्षेत्र के मेहनतकश मजदूरो ने अपनी भागीदारी कर अपने विचार रखे

1 मई के महत्व पर प्रकाश डालते महिला लीडर कॉम  सबीना व कॉम सरोज, प्रशांत विश्वकर्मा ,तुहेन्द्र ,मोहन सागरवंशी ओद्योगिक क्षेत्र से कॉम स्वामी, राव , राज्य कोषाध्यक्ष कॉम ध्रुव  सहित यूनियन के अध्यक्ष कॉम मरकाम ,कोषाध्यक्ष, कॉम यू एस पुरामे  महासचिव योगेश सोनी ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा मजदूरो को अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है।

वर्तमान में अपने अधिकारों को बचाये रखना सरकार की मजदूर विरोधी  नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना व  निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करना व श्रमिको को हांसिल अधिकार को बचाये रखने के लिए एकता संघर्ष  एकता नारो के साथ जमीनी संघर्ष की आवश्यकता है।

मई दिवस पर श्रमिकों ने ली शपथ;

आज 1मई को मई दिवस के अवसर पर उपस्तिथ श्रमिकों ने शपथ ली तमाम मेहनतकश आज शपथ लेते है की केंद्र सरकार राज्य  सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ, उद्योगों के निजीकरण के खिलाफ  ,मजदूरो पर हो रहे शोषण के खिलाफ , उद्योगों को बचाये रखने , अपने अधिकारों को बचाये रखने रोजी रोटी रोजगार के लिए  सतत संघर्ष व एकता से आने वाले समय मे आन्दोलन को तेज करेंगे मजदूर राज समाज वाद के सपने को साकार करेंगे।

मई दिवस अमर रहे दुनिया के मजदूर एक हो अमर शहीदों को लाल सलाम नारो के साथ आयोजन का किया समापन

इस अवसर पर यूनियन के महासचिव योगेश सोनी, अध्यक्ष शांतनु मरकाम, कोषाध्यक्ष यू एस पुरामे , सहायक संगठन सचिव सबीना, सरोज, उपाध्यक्ष कमलेश चोपड़ा, सचिव प्रशान्त विश्वकर्मा, तुहेन्द्र सिंग,मोहन सागरवंशी विकास, नीरज, झब्बू साहू सहित राज्य के कोषाध्यक्ष ए के ध्रुव शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button