विनायक सिटी में हरेली के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण


रायपुर (खबर वारियर) रायपुर भाठागांव स्थित विनायक सिटी सोसायटी वासियों द्वारा हरेली त्यौहार (हरियाली अमावश्या) के पावन अवसर पर विनायक सिटी परिसर में कालोनी के सांथ-सांथ पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाने के मुहिम के तहत फल,फूल और छायेदार पौधों का रोपण किया गया।

विनायक सिटी के रहवासियों ने हरियाली की महत्ता को समझकर तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करते हुए करते हुए जन मानस को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने जागरूकता का संचार किया है।
विनायक सिटी के जागरूक रहवासियों का मानना है कि वृक्षारोपण से हरियाली होती है और पर्यावरण संतुलन व संरक्षण में मददय मिलती है। हरे भरे पेड़ सिर्फ आँखों को सुखद लगने वाली हरियाली भर नहीं है वे धरती के जेवर हैं। धरती को सजाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आभूषणों से सजी धरती माँ से मिला आशीष हम सबके जीवन को सुखद व समृद्ध करेगा।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने संकल्प के सांथ कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली से वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुवात विनायक सिटी परिवार द्वारा आज पूरी कॉलोनी में वृक्षारोपण कर की गई है, और यह क्रम कालोनी के बाहर आस-पास के क्षेत्रों में भी निरंतर चलता रहेगा।

आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूरे विनायक सिटी वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया,जिसमें ज्ञानेंद्र शर्मा, हरीश दीवान, विकास ओझा,मनोज पांडे, अनिमेष अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।



