छत्तीसगढ़

सामाजिक भवन निर्माण हेतु गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख का सहयोग सराहनीय

भवन निर्माण के लिए दिए 2,51,000रु. की राशि

राजनांदगांव (खबर वारियर) दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर ईकाई राजनांदगांव में बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग निवासरत हैं और शासकीय, अशासकीय सेवा तथा निजी व्यवसाय से जुड़े होने के साँथ-साँथ अनेक माध्यमों से समाज सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास हेतु अनेक रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए किए जाते हैं।

विदित हो कि छ.ग. शासन द्वारा नगर इकाई राजनांदगांव को 17 डिसमिल (7500 वर्ग फिट) भूमि सामाजिक भवन हेतु डोंगरगांव  रोड में ,प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्विद्यालय के समीप आबंटित किया गया है ।उक्त भूमि में भव्य और सर्व सुविधायुक्त छत्रपति शिवाजी सभागार का निर्माण प्रस्तावित है।इसी कड़ी में शिवाजी के वंशज छत्रपति की उदारता और दानशीलता को चरितार्थ करते हुए समाज सेवक प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव श्री वीरेंद्र देशमुख द्वारा 2,51000 रु.(दो लाख इंक्यावन हजार रु.) की सहयोग राशि नगर इकाई को प्राप्त हुआ है।

गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख द्वारा सहयोग की राशि  अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद देशमुख, सचिव हेमंत अमृत,युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख एवं महासचिव हुबलाल सुकतेल की उपस्थिति  में प्रदान की गई ।

नगर इकाई के संरक्षक आई. के. देशमुख, एमआर हरदेल, छत्तर सिंह देशमुख, महेंद्र देशमुख, किशोर देशमुख, युवा अध्यक्ष भूषण बेलचंदन, सहित सभी महिला एवं युवा वर्ग के पदाधिकारियों ने गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख सहित सभी दानदाताओं के प्रति कोटिशः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा  कि दानवीरों के एक-एक ईंट व एक-एक रुपए का समाज हित में सदुपयोग से सामाजिक उत्थान की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ेगा और समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

उक्त जानकारी समाज के युवा अध्यक्ष भूषण बेलचंदन एवं युवा सचिव आलोक सुकतेल ने दी है।

Related Articles

Back to top button